Ad Code


Advertisement

गणतंत्र दिवस पर निबंध | Republic Day Essay 2022 in Hindi


Advertisement

गणतंत्र दिवस 2022 | Republic Day 2022 : भारत में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष हम 73वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।  गणतंत्र दिवस सभी भारतीयों को एक साथ लाता है।  यह हमारे लिए गर्व का दिन है जिसने विविधता के बीच एकता के आनंद पर जोर दिया।  इस दिन, हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और महान नेताओं को याद करते हैं जिन्होंने आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मुक्त भविष्य का लक्ष्य रखते हुए अपने जीवन का प्रयास किया।  आप इन देशभक्ति संदेशों और उद्धरणों को अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ साझा कर सकते हैं और देशभक्ति फैला सकते हैं!

गणतंत्र दिवस पर निबंध | Republic Day Essay 2022  in Hindi

भारतीय संविधान के अनुसार गणतंत्र दिवस

1947, एक ऐसा वर्ष जिसे कोई नही भी नही भूल सकता. भारत के इतिहास मे स्वर्णिम अक्षरों मे लिखा जायेगा . यह ऐसा वर्ष जिसमे भारत अपनी सदीयों की दासता से आजाद हुआ.

हमारे देश में हर साल 26 जनवरी के दिन पूरे देश में हंसी खुशी और हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस का त्यौहार मनाया जाता है जिसके पीछे मुख्य वजह वर्ष 1950 में 26 जनवरी के दिन हमारे देश का एक गणतांत्रिक राष्ट्र घोषित होना है। वर्ष 1949 में भारतीय संविधान को संविधान सभा ने स्वीकार किया था और इसके अगले ही वर्ष यानी कि साल 1950 में 26 जनवरी के दिन भारतीय संविधान को लागू किया गया और तब से भारतीय संविधान के तहत ही हमारे देश में नियम कानून बनाए जा रहे है और इसी के कारण हर साल 26 जनवरी को पूरे देश में सेलिब्रेट किया जाता है।
  • गणतंत्र दिवस का इतिहास
  • गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ तथ्य

गणतंत्र दिवस का इतिहास ( Republic Day History In Hindi)

सदियों से सहन कर रहे अग्रेजों के अत्याचार व छल पूर्ण व्यवहार से सन 1947 को स्वतंत्रता प्राप्त कर संविधान निर्मात्री समिति के द्वारा संविधान का निर्माण कर उन उद्देश्यों को प्राप्त करे, जिनके लिये स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, तब जा कर 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया .

गणतंत्र दिवस से जुड़े कुछ तथ्य (Republic Day Facts)

इससे संबंधित कुछ बाते हम बचपन से सुनते आ रहे है. इसे मुख्य रूप से भारत की राजधानी अर्थात् दिल्ली मे बनाया जाता है. दिल्ली मे भव्य रूप से सूरज की सुहानी किरणों के साथ ही परेड निकली जाती है जो कि, राजपथ से इंडिया गेट तक जाती है. इसी के साथ इस दिन जल सेना,थल सेना, व वायु सेना भी परेड मे भाग लेती है, और सलामी देते हुए, अपने करतब दिखाती है. इसी के साथ इस दिन, प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति पर पुष्पमाला अर्पित करते है. शहीद जवानों को श्रध्दान्जली देते है. राष्ट्रपति जी अपनी सुरक्षा बल तथा 14 घोड़ो से सजी बगी मे बैठ कर इंडिया गेट पर आते, जहा उनका स्वागत प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है . उसके उपरान्त राष्ट्रपति जी द्वारा 26 जनवरी को, भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है. उसके उपरान्त ,समानित ध्वज के सामने सभी गणमान्य लोग ,व राष्ट्रपतिजी ध्वज के सम्मान मे, राष्ट्रीयगान गाया जाता है . हर एक राज्य द्वारा अपने लोक न्रत्य प्रस्तुत किये जाते है.

Republic Day Essay 2022  in Hindi

जब हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से साल 1947 में आजाद हो गया था तो वर्ष 1947 में ही 28 अगस्त के दिन एक मीटिंग का आयोजन देश के बड़े नेताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किया गया था और इसी मीटिंग में भारतीय संविधान के प्रारूप के ऊपर चर्चा की गई थी और इसके बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी।

हर साल गणतंत्र दिवस पर दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था काफी मजबूत कर दी जाती है क्योंकि गणतंत्र दिवस को देश कि राजधानी दिल्ली में काफी बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट किया जाता है। गणतंत्र दिवस पर हर साल सेना की अलग अलग रेजीमेंट के द्वारा इंडिया गेट पर परेड निकाली जाती है। इसके अलावा भारतीय सेना भी अपनी सैन्य ताकत का प्रदर्शन इंडिया गेट पर करती है।

26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया. इस दिन को गणतंत्र दिवस के रूप मे मनाया जाता है . गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया.

गणतंत्र दिवस पर हर साल विभिन्न देशों के बड़े-बड़े नेता भारत के मेहमान बनते है और वह भारतीय राष्ट्रपति के साथ गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं। गणतंत्र दिवस मुख्य तौर पर दिल्ली के राजपथ में आयोजित होता है, जहां पर गिने चुने लोगों को ही इस गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता दिया जाता है।

एक देशभक्त और सच्चा भारतीय होने के नाते देश के हर व्यक्ति का यह फर्ज बनता है कि वह हमेशा अपने देश के प्रति ईमानदार रहे और अपने देश की अखंडता के लिए काम करें। जिम्मेदार नागरिक होने के कारण हमारा यह फर्ज बनता है कि हम किसी भी प्रकार की विकट परिस्थिति में अपने देश का साथ और अपने देश के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे, क्योंकि अपने देश की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी हमारी और आपकी ही है, क्योंकि हम और आप से ही एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है

धन्यवाद, निबंध यहां पर समाप्त होता है।

Advertisement